14 साल के लड़के ने की 13 साल की लड़की की हत्या,114 बार चाकू से गोदा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 14 साल के लड़के ने एक 13 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लड़की का शव पूर्वोत्तर फ्लोरिडा के जंगल में मिला था।

रिपोर्ट के अनुसार, 13 साल के लड़के एडन फूसी ने 13 साल की चीयरलीडर ट्रिस्टीन बेली के शरीर पर चाकू से 114 बार वार किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सेंट जॉन्स काउंटी में स्टेट अटॉर्नी के कार्यालय ने ग्रैंड जूरी के जरिए लड़के को प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोपी करार दिया है और नाबालिग लड़के पर व्यस्क के तौर पर मुकदमा चलाया जाएगा।

जांचकर्ताओं के अनुसार, एडन फूसी ने मर्डर से पहले अपने कई दोस्तों को भी बताया कि उसने किसी को मारने का प्लान बनाया है, हालांकि उसने दोस्तों को यह नहीं बताया कि वह बेली को मारना चाहता है।

ट्रिस्टीन बेली को आखिरी बार 9 मई के दिन जैक्सनविले के दक्षिण में सामुदायिक केंद्र में देखा गया था।

सेंट जॉन्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि बेली के माता पिता ने इसके बाद उसके लापता होने की सूचना दी थी।

सीसीटीवी में नौ मई को ही बेली को फूसी के साथ देखा गया था, इसके बाद फूसी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ट्रिस्टीन बेली का शव एडन फूसी के घर के पास जंगल में मिला था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गोताखोर दल को पास के तालाब में एक चाकू मिला है और आशंका जताई जा रही है कि ये उसी हत्या का हथियार है।

अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक सेंट जॉन्स काउंटी में स्टेट अटॉर्नी के कार्यालय ने ग्रैंड जूरी के जरिए एडन फूसी को प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोपी करार दिया है। अब नाबालिग फूसी पर व्यस्क के तौर पर मुकदमा चलाया जाएगा।

राज्य के अटॉर्नी आरजे लारिजा ने बताया कि एडन फूसी का केस वयस्क अदालत को देना न केवल सही था, बल्कि एकमात्र विकल्प था। माना जा रहा है कि फूसी को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Share This Article