राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कमला हैरिस को सौंपी मशाल, कहा- लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (Democratic National Convention) में सोमवार को यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को मशाल सौंपते हुए कहा 'लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए।'

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Joe Biden handed over the torch to Kamala Harris: डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (Democratic National Convention) में सोमवार को यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को मशाल सौंपते हुए कहा ‘लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए।’

उन्होंने सम्मेलन की पहली रात राष्ट्रपति पद की डेमाक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की निडरता के लिए सराहना की।

इस दौरान राष्ट्रपति Biden ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा, “जब हम ओवल ऑफिस में एक दोषी अपराधी के बजाय एक अभियोजक को नियुक्त करेंगे तो अपराध में कमी आती रहेगी।” राष्ट्रपति ने मंच पर आने के बाद अपनी आंखें पोंछीं। इसके बाद भाषण दिया। इस बीच भीड़ ने “वी लव जो!” के नारे लगाए।

Share This Article