ईरान ने विमान अपहरण की साजिश को नाकाम किया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेहरान : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि एक यात्री विमान का अपहरण करने की साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है।

आईआरजीसी के जनसंपर्क कार्यालय ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, ईरान एयर से संबंधित एक फोकर 100 विमान को हाईजैक करने की साजिश को आईआरजीसी की उड़ान सुरक्षा इकाई की सतर्कता की वजह से नाकाम कर दिया गया।

ईरान एयर फ्लाइट आईए334 ने गुरुवार की रात 10.22 बजे अहवाज एयरपोर्ट से मशहद की ओर उड़ान भरी थी।

आईआरजीसी के बयान में कहा गया है कि इसने इस्फहान हवाई अड्डे पर एक आपातकालीन लैंडिंग की, जहां अपराधी को गिरफ्तार किया गया। दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

Share This Article