एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर, अभी मुठभेड़ जारी

पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी मारा गया है, इस प्रकार दो आतंकी मारे गए, तलाशी अभियान जारी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, “एक और आतंकवादी मारा गया है। इस प्रकार दो आतंकी मारे गए। तलाशी अभियान जारी है।”

मुठभेड़ों में कई आतंकवादी मारे गए

बारामूला जिले के उरी के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई पर गोलीबारी (Firing) शुरू कर दी।

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों में कई आतंकवादी मारे गए हैं।

Share This Article