Latest NewsUncategorizedजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यहां देखा गया संदिग्ध आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यहां देखा गया संदिग्ध आतंकी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Security tightened in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर(J$K) के अखनूर कस्बे में सेना और पुलिस के जवानों ने संदिग्ध आतंकी की सूचना मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है Akhnoor कस्बे में चेनाब नदी के पास स्थित गुडा पाटन गांव में एक संदिग्ध आतंकी को देखे जाने की सेना और Police को सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार देर रात संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रहा।

स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी, इसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस और सेना ने अखनूर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐहतियातन अखनूर के पुराने लोहे के पुल व आर्मी स्कूल समेत नीजी स्कूलों को बंद कर दिया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ समय में आतंकी घटनाएं बढ़ी है। बीते 8 जुलाई को कठुआ में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। इन घटनाओं को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सर्च अभियान जारी है और लगातार घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सेना पुलिस मिल कर तलाशी अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

कोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Crack in Koel River Bridge : रविवार को लोहरदगा में एक बड़ी रेल दुर्घटना...

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...

पर्यटन मानचित्र पर उभरी शिव पहाड़ी गुफा, गढ़वा को मिली नई पहचान

Garhwa Has Got a New Identity : गढ़वा जिले के लिए यह एक अच्छी...

खबरें और भी हैं...