मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को ED ने हिरासत में लिया

सूत्रों के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत दर्ज मामले में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में करीब 20 जगहों पर

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former minister B Nagendra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को हिरासत में लिया। पूर्व मंत्री पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं को लेकर आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक,Congress विधायक बी. नागेंद्र को पूछताछ के लिए उनके आवास से ED दफ्तर लाया गया है। बी. नागेंद्र के पास अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी थी, लेकिन घोटाले के आरोप लगने के बाद उन्होंने 6 जून को इस्तीफा दे दिया था।

ED महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में घोटाले की जांच कर रही है। बीते दिनों ED ने घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी।

जब उन्हें घर से ED दफ्तर ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे मेरे घर से लाया जा रहा है। मुझे कुछ नहीं पता है।

गौरतलब है कि इस मामले में ED की टीम ने बीते दो दिन में कई स्थानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में पूर्व मंत्री नागेंद्र और सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा दद्दल के परिसर भी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत दर्ज मामले में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में करीब 20 जगहों पर जांच की। इस निगम से जुड़ा अवैध धन ट्रांसफर का मामला तब सामने आया था जब इसके लेखा अधीक्षक चंद्रशेखरन पी. ने 26 मई को आत्महत्या कर ली थी।

Share This Article