सोनिया गांधी से मिले लालू यादव, पुराने दिनों की याद की ताजा

लालू यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान यूपीए सरकार के कार्यकाल, मनमोहन सिंह और बिहार के विकास से जुड़ी यादें ताजा हुईं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोमवार को सोनिया गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंच कर उनरके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हुई। उनके बीच उस समय की यादें ताजा हुई जब यूपीए सरकार के कार्यकाल में युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी तथा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गयीं तथा मनरेगा, राइट टू एजुकेशन और सूचना का अधिकार जैसे कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। लालू यादव ने याद किया कि कैसे सरदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी गयी थी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू यादव के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।