जम्मू-कश्मीर : खराब मौसम के कारण डोडा और किश्तवाड़ के अधिकतर हिस्सों में स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में खराब मौसम और भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, दोनों जिलों के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोडा के जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ), ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर 29 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया।

पड़ोसी किश्तवाड़ जिले में भी जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश, फिसलन भरी सड़कों और पत्थर गिरने की आशंका के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन सहित चेनाब घाटी के इलाकों में सुबह करीब पांच बजे से मध्यम से भारी बारिश शुरू हुई। इस बीच, जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला और हर मौसम में खुला रहने वाला एकमात्र मार्ग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, लगातार बारिश के बावजूद यातायात के लिए खुला रहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।