श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का दौर जारी है। भीषण ठंड के बीच जम्मू शहर में गुरुवार सुबह से धूप निकली हुई थी लेकिन दोपहर होते ही आसमान में बादलों का जमावड़ा हो गया है।

इस दौरान सर्द हवाएं तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 6 जनवरी तक मध्यम दर्जे की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4-6 जनवरी के दौरान मध्यम दर्जे की बर्फबारी तथा बारिश की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसी बीच गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी में तापमान गिर गया है।

इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 9.6, काजीगुंड में शून्य से नीचे 4.2, पहलगाम में शून्य से नीचे 8.9, कोकरनाग में शून्य से नीचे 3.6 और कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान कारगिल में द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article