जमशेदपुर में एक घर से 17 लाख की चोरी

जिसके बाद सभी सो गए। सुबह उठने पर पाया कि अलमीरा खुला है और उसमे रखा 17 लाख रूपये गायब है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्वास्तिक वाटिका निवासी एक शख्स के घर पर चोरों (Thieves at Home) ने हाथ साफ़ किया। गृहस्वामी सतेंद्र सिंह के घर से चोरों ने 17 लाख नकद की चोरी कर ली।

कैसे हुई चोरी?

सतेंद्र के बेटे सनी ने बताया कि उनके पिता कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। घर पर कलेक्शन का 17 लाख रुपए रखा हुआ था। जब वह रात को जिम से वापस आया तो दरवाजे को बंद करना भूल गया।

जिसके बाद सभी सो गए। सुबह उठने पर पाया कि अलमीरा खुला है और उसमे रखा 17 लाख रूपये गायब है।

पुलिस की जांच जारी

सतेंद्र कलेक्शन एजेंट (Satendra Collection Agent) का काम करते है। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी।

जानकारी मिलने पर दिलीप कुमार ठाकुर के बयान पर बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article