टाटा स्टील के ठेका कर्मी के घर से करीबन 1 लाख की लूट, पत्नी को बंधक बनाकर लुटेरों ने …

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह में टाटा स्टील के ठेका कर्मी (Tata Steel Contract Workers) की पत्नी को लुटेरों ने घर पर अकेला पाकर उसे बंधक बनाया और उनके घर में लूट (Loot) को अंजाम दिया।

ठेका कर्मी ट्रेन से नेपाल जा रहा था

घटना के समय अजीत किसी काम से नेपाल जा रहा था। ट्रेन में ही उन्हें परिजनों ने घटना के बारे में बताया। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। अजीत ने बताया कि शुक्रवार को वो किसी काम से नेपाल जाने के लिए निकले थे। देर रात पत्नी ने फोन कर जानकारी दी।

3 लुटेरों ने घर को लुटा

अजीत ने बताया कि लुटेरे (Robbers) तीन की संख्या में थे। सभी पड़ोसी के घर से होते हुए उनके घर में घुसे। घटना के समय उनकी पत्नी प्रिया जगी हुई थी, जबकि मां सो रही थी।

लुटेरों ने उनकी पत्नी को कुछ सूंघा दिया, जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद लुटेरों ने पत्नी के हाथ पैर बांध दिए और घर में लूट कर ली।

करीबन 1 लाख की चोरी

अजीत के अनुसार उनके घर से 10 हजार नकद समेत एक लाख की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article