OLX पर मिली चोरी की बाइक, जमशेदपुर में हैरान करने वाला मामला

OLX पर मिली अपनी ही चोरी की बाइक—जमशेदपुर में हैरान करने वाला खुलासा

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक टाटा स्टील कर्मी ने अपनी चोरी हुई बाइक को OLX के जरिए ही खोज निकाला।

मामला टाटा स्टील कर्मी रजनीकांत मिश्रा से जुड़ा है, जिनकी पैशन प्रो बाइक 13 मई को केरिम्स सिटी कॉलेज के पास से चोरी हो गई थी। रजनीकांत ड्यूटी पर गए थे और लौटने पर उन्होंने पाया कि उनकी बाइक गायब है। इसके बाद उन्होंने साकची थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

इसी बीच रजनीकांत मिश्रा ने अपनी बाइक की तलाश में OLX पर सेकेंड हैंड बाइक देखना शुरू किया। इसी दौरान उनकी बातचीत एक व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें चायपत्ती स्थित सोया ऑटो में बाइक देखने के लिए बुलाया।

जब रजनीकांत मौके पर पहुंचे, तो उनकी नजर एक पैशन प्रो बाइक पर पड़ी। बाइक देखते ही उन्हें शक हुआ, और जांच करने पर पुष्टि हो गई कि वही उनकी चोरी हुई मोटरसाइकिल है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी और चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मालिक ने अपनी बाइक पहचान ली।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।