जमशेदपुर: दुर्गापूजा से पहले जमशेदपुर ब्लड सेंटर के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों को बेसिक और डीए का 18 प्रतिशत बोनस देने पर प्रबंधन और हॉस्पिटल एम्प्लाइज यूनियन के बीच समझौता हुआ है।
समझौते के तहत पात्र कर्मचारियों को न्यूनतम ₹80,603 और अधिकतम ₹1,15,722 तक बोनस मिलेगा। बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
समझौते के अनुसार पे-रोल पर कार्यरत स्थायी और अस्थायी पूर्णकालिक कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। हालांकि, वित्तीय वर्ष के दौरान जिन कर्मचारियों की उपस्थिति 30 दिनों से कम रही है, उन्हें इस बोनस का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रबंधन और यूनियन ने किए हस्ताक्षर : बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन डॉ. विनिता सिंह, डिप्टी चेयरमैन डॉ. शरद कुमार, मानद कोषाध्यक्ष मुकेश जाटिया, संयुक्त मानद सचिव रवींद्र दुग्गल और एचआर प्रतिनिधि कपिल पांडेय ने हस्ताक्षर किए।
वहीं हॉस्पिटल एम्प्लाइज यूनियन की ओर से अध्यक्ष बीके डिंडा, सचिव सुदीप दत्ता और उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के बाद कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन और यूनियन ने बेहतर सेवाएं जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।



