जमशेदपुर में दो बाइक के बीच टक्कर, एक की मौत, एक घायल

चांडिल के बामुनडीह निवासी देवव्रत लाहा (42) की मौत हो गई। बता दें कि देवव्रत लाहा अपनी पत्नी, बेटी और भांजी के साथ विजयादशमी का आशीर्वाद लेने पास ही अपने भाई के घर गया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित कटिया के पास दो बाइक की बीच हुई भीषण टक्कर (2 Bike Accident) हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार शख्स की मौत (Death) हो गई।

बाइक सवार की मौत

चांडिल के बामुनडीह निवासी देवव्रत लाहा (42) की मौत हो गई। बता दें कि देवव्रत लाहा अपनी पत्नी, बेटी और भांजी के साथ विजयादशमी (Vijayadashami) का आशीर्वाद लेने पास ही अपने भाई के घर गया था।

वहां से लौटने के क्रम में एक बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। देवव्रत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए उसे चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में उसकी भांजी को भी हल्की चोट आई है।

दुसरे की हालत गंभीर

धक्का मारने वाला दूसरा बाइक चालक चांडिल के दालग्राम निवासी त्रिलोचन कुंभकार अपने साथियों के साथ कांड्रा से रावण दहन देखकर वापस आ रहा था।

घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल (Chandil Hospital) पहुंचाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। फ़िलहाल चांडिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply