जमशेदपुर : शराबियों ने कार रोक महिलाओं के साथ की छेड़खानी, कपड़े तक फाड़ दिए

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना (Golmuri Police Station) क्षेत्र की रहने वाली महिलाएं 28 दिसंबर की रात करीब 10 बजे कार (Car) से अपने घर जा रही थी।

इसी बीच गोलमुरी बजरंगनगर के पास कुछ शराबियों (Drunkards) ने उनकी कार को जबरन रोका। इसके बाद कार के भीतर बैठी महिलाओं के साथ छेड़खानी (Flirting) की और उनके कपड़े भी फाड़ दिये।

10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

कार पर सवार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि इस बीच उसके हाथ के नाखुन भी उखाड़ दिये गये। महिला ने जब अपने घर पर फोन किया तब लोग बजरंग नगर (Bajrang Nagar) पहुंच गये।

इस दौरान सभी लोगों के साथ लाठी और डंडे से मारपीट की गयी। मामले में आरोपी (Accused) मंगु उर्फ यूजर सिंह के अलावा अज्ञात 10 युवकों को आरोपी बनाया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू की है।

TAGGED:
Share This Article