जमशेदपुर : वर्चस्व को लेकर फायरिंग, एक युवक घायल

News Aroma
1 Min Read
Jamshedpur: वर्चस्व को लेकर फायरिंग, एक युवक घायल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जिले के बर्मामाइंस में आए दिन वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटनाएं होती रहती है। एक बार फिर बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के दौरान बीच बचाव करने गए लिकडी नामक युवक पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी गई। इस घटना में लिकडी घायल हो गया।

आरोपी अफजल फरार

घटना के बाद उसे इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज दास और अजय गुप्ता पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अफजल ने घटना को अंजाम दिया है।

बदला लेने के अफजल ने की फायरिंग

बीते दिनों ही FCI के ठेकेदार अजय पांडेय पर फायरिंग की गई थी। इसी का बदला लेने के लिए अफजल निकला था। विवाद के दौरान ही लिकड़ी बीच बचाव करने पहुंचा। इसी बीच अफजल ने फायरिंग कर दी जिससे लिकड़ी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article