पहली बार कैट शो में रंग-बिरंगी बिल्लियों ने लोगों का मोह लिया मन, फ्लाइंग वर्ल्ड ने…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur, Cat Show 2023: फ्लाइंग वर्ल्ड नामक संस्था (Flying World Organization) ने शनिवार और रविवार को जमशेदपुर में पहली बार कैट शो 2023 (Cat Show 2023) का आयोजन किया। रंग-बिरंगी अलग-अलग आकार-प्रकार की बिल्लियां लोगों का मन मोह लिया।

शो में इनको पालने वाले इन पर प्यार लुटाते दिखे। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित एक होटल में अशोक आयोजन किया गया।

इसमें दो प्रजातियों की विभिन्न रंगों की 60 से अधिक बिल्लियां दिखीं। ये सभी इंडीम्यो और क्लासिक लांग हेयर प्रजाति (Indimo and Classic Long Hair Species) की थीं। इसमें झारखंड के ही नहीं अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।

बिल्लियों के बारे में लोगों को मिली जानकारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की अदीबा ने इस शो को अनोखा बताया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पहुंचीं राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) प्राप्त सुलेखा शेख ने इस आयोजन की खुले दिल से सराहना की।

कहा कि इस आयोजन से लोगों में बिल्लियों के बारे में और जानने का मौका मिलेगा। उनके रख-रखाव की जानकारी मिलेगी।

Share This Article