जमशेदपुर में होटल संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: साकची स्थित होटल कैनेलाइट के निदेशक मिथेलेश झा की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनके दो पार्टनर गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुई।

मिथिलेश झा अपने दो अन्य पार्टनर निर्मल दीप और विनोद सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ गये थे।

वहां से मंगलवार की सुबह वह सड़क मार्ग से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में मिथिलेश झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पार्टनर निर्मल दीप और विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

इनमें निर्मल दीप की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने के बाद होटल के मैनेजर और मिथिलेश झा के परिजन रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

Share This Article