झारखंड : डॉक्टर अमित कुमार ने अपने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक डॉक्टर ने खुद को अपने रिवाल्वर से गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने अपने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

घटना गुरुवार सुबह 10 से 11 बजे बजे के बीच की बताई जा रही है। अमित जमीन कारोबारी स्व. अरविंद सिंह के पुत्र हैं।

वह आदित्यपुर में कई माह से अपने घर में रह रहे थे। गोली मारने का वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

डाॅक्टर जमशेदपुर के जुगसलाइ में प्रैक्टिस करते थे। गोली डाॅक्टर की कनपटी से सटकर निकल गई है, इसलिए डाक्टर इन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उनका बयान लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Share This Article