जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और दोनों ओर से यातायात प्रभावित हुआ। जल्द निकलने की होड़ में कई छोटे-बड़े वाहन गलत दिशा से सड़क पर घुस गए, जिससे जाम और गंभीर हो गया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को नियंत्रित कर जाम हटाने में जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानगो में बार-बार लगने वाले जाम से रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है।



