मरीन ड्राइव हादसा : ट्रक चालक पर गैर-इरादतन मौत की एफआइआर

जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर चार किशोर-किशोरियों की मौत मामले में पुलिस ने ब्रेकडाउन ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चालक की तलाश जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत मामला में ट्रक चालक पर गैर-इरादतन मौत की FIR हुई दर्ज हुई है। मरीन ड्राइव पर दोमुहानी संगम द्वार के पास ब्रेकडाउन ट्रक को बिना किसी इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के बीच सड़क पर खड़ा छोड़ चार किशोर-किशोरियों की जान लेने के मामले में सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह प्राथमिकी गश्ती दल के सब इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार के लिखित आवेदन पर ट्रक संख्या JH02T3971 के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज हुई है, पुलिस ने मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 79/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) और 285 (सार्वजनिक मार्ग पर खतरा पैदा करना) लगाई है। पूरे मामले का अनुसंधान पुअनि शिवम राज को सौंपा गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।