ग्रेटर नोएडा में अकाउंटेंट की आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य और चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा

ग्रेटर नोएडा में स्कूल अकाउंटेंट की आत्महत्या के मामले में चेयरमैन और प्रधानाचार्य पर केस दर्ज हुआ है। परिजनों ने गबन के आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नोएडा (उप्र): ग्रेटर नोएडा के एक निजी स्कूल के अकाउंटेंट की आत्महत्या के मामले में इस शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, देवला पक्षी विहार कॉलोनी स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन जी.एस. विश्वास और प्रधानाचार्य आरती भाटी द्वारा तीन लाख रुपये के गबन का आरोप लगाए जाने के बाद अकाउंटेंट प्रिंस सिंह ने 25 सितंबर को परिसर में फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिंह की बहन राखी ने सोमवार देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि विश्वास और भाटी ने उनके भाई पर गबन का झूठा आरोप लगाकर उसे परेशान किया, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।