जमशेदपुर : नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण, पुलिस कर रही तलाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण होने का मामला (Girl Kidnapping Case) गुरुवार को थाने में दर्ज कराया गया।

मामले में बिरसानगर के ही गरूड़बासा के रहने वाले शिवा सांडिल को अपहरणकर्ता (Kidnapper) बताया गया है। घटना 25 दिसंबर रविवार की शाम 6 बजे की है।

घटना के समय नाबालिग अपने घर पर ही थी। शाम को अचानक से जब वह गायब हो गयी, तब परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब बहुत ढूंढने के बाद भी लड़की का पता नहीं चला तो परिजन मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे।

जमशेदपुर : नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण, पुलिस कर रही तलाश- Jamshedpur: Minor girl kidnapped, police is searching

गांव वालों ने शिवा मंडल के साथ देखा था लड़की को

घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि खोजबीन के दौरान ही उन्हें जानकारी मिली की नाबालिग लड़की को शिवा मंडल (Shiva Mandal) के साथ घटना की शाम देखा गया है।

इसके बाद परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस का कहना है कि आरोपी और नाबालिग की जानकारी मोबाइल लोकेशन (Mobile Location) के माध्यम से ली जा रही है। जल्द ही हम लड़की को ढूंढ लेंगे।

Share This Article