
Jamshedpur News: जमशेदपुर MGM थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखारी डैम में मछली पकड़ने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखारी डैम गया था। मछली पकड़ने के दौरान जब वह जाल बिछा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बहादूर पानी में डूब गया।
बहादूर घर का एकमात्र कमाने वाला
घटना की सूचना मिलते ही MGM थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद बहादूर को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया किचार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
