जमशेदपुर : CGPS के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को आत्मसमर्पण करने का आदेश, पुलिस ने लगाया इश्तेहार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: CGPS के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे (Gurmukh Singh Mukhe) के घर पर आज पुलिस ने इश्तेहार लगाया है।

इस इश्तेहार के अनुसार गुरुमुख अगर जमशेदपुर में हैं तो 30 दिन के अंदर और अगर बाहर हैं तो 45 दिन के अंदर कोर्ट (Court) में पेश होने का आदेश दिया गया है।

इस इश्तेहार के बाद भी यदि वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। SDJM के आदेश पर कदमा थाना पुलिस ने गुरमुख सिंह मुखे के घर पर गुरुवार को इश्तहार चिपका दिया।

गुरुमुख सिंह मुखे फिलहाल फरार

यह इश्तहार गुरमुख सिंह मुखे के उलीडीह के उलीडीह बस्ती कुंवर सिंह रोड स्थित आवास पर चिपकाया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

बता दें गुरुमुख सिंह मुखे के खिलाफ महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म (Rape) का भी आरोप है। और वह फिलहाल फरार चल रहे हैं।

Share This Article