संदिग्ध परिस्थिति में हो गई विवाहिता की मौत,गला दबाकर मारने का मायके वालों ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Death: शनिवार की दोपहर जमशेदपुर (Jamshedpur ) के परसुडीह (Parsudih)थाना अंतर्गत कीनूडीह की 22 साल की विवाहित अनीता हांसदा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। घटना शनिवार दोपहर की है।

अनीता के पति ईश्वर सोरेन ने घटना की सूचना मायके को दी। मायके से परिवार के सदस्यों के आने के बाद रात में डेड बॉडी को Post Mortem के लिए भेजा। आप है कि अनीता को गला दबाकर मार दिया गया है, जबकि ससुराल के लोगों का कहना है कि अनीता ने Suicide किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ईश्वर को थाने में बिठाकर रखा है। ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से करनडीह गया हुआ था और मां-पिताजी रिश्तेदार से घर गए थे।

जब वह घर लौटा तो देखा की अनीता ने ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली है। उसे तुरंत फंदे से उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गर्भवती थी अनीता

बताया जाता है कि अनीता चार माह की गर्भवती थी। अनीता के भाई बिशु हांसदा ने बताया कि चार साल पहले अनीता ने ईश्वर के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष वाले अनीता को पसंद नहीं करते थे।

घर वालों की बात में आकर ईश्वर भी अनीता के साथ मारपीट किया करता था। कई बार दोनों परिवार के बीच समझौता भी हुआ फिर भी कुछ नहीं हुआ। अंत में प्रताड़ित कर उसकी जान ले ली गई।

Share This Article