जमशेदपुर : पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी की मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग भी कराई गई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्कता के साथ जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


