अपराधियों के खिलाफ CCA का प्रस्ताव लाएं थाना प्रभारी, SSP किशोर कौशल ने…

Jamshedpur News: अपराध (Crime) और अपराधियों पर सख्ती से कंट्रोल करने के लिए SSP किशोर कौशल (Kishore Kaushal) ने तीखा तेवर अपना लिया है। उन्होंने जिले के हर थाना प्रभारी को CCA का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Crime: अपराध (Crime) और अपराधियों पर सख्ती से कंट्रोल करने के लिए SSP किशोर कौशल (Kishore Kaushal) ने तीखा तेवर अपना लिया है। उन्होंने जिले के हर थाना प्रभारी को CCA का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

यह आदेश वैसे लोगों के खिलाफ लागू होगा,जो दो से अधिक मामलों में नामजद हैं। फिर भी उनकी आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं।

SSP के आदेश के बाद DSP के स्तर पर फरार अपराधियों के लिए टीम बनाई गई है। वैसे अपराधी, जो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं, उनका पता लगाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

52 अपराधियों का नाम लिस्ट में शामिल

जानकारी के अनुसार, इस बार लिस्ट में 52 लोगों का नाम शामिल किया गया है। इसके तहत आर्म्स एक्ट और रंगदारी में दो से अधिक केस के आरोपियों की निगरानी प्रस्ताव SSP किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारियों को दिया।

इसमें जमीन का कारोबार करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के अपराधी, जिनपर मामले चल रहे हैं, उनकी सूची बनाने के लिए कहा गया है।

Share This Article