विधायक सरयू राय की पहल पर सोनारी और मानगो में 25 लाइटें लगाई गईं

जमशेदपुर पश्चिम में विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर सोनारी और मानगो में 25 स्ट्रीट व सोलर लाइटें लगाई गईं। छठ से पहले जरूरत वाले इलाकों में रोशनी बढ़ाई जाएगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। सोनारी में 17 स्ट्रीट जबकि मानगो में 8 सोलर लाइटें लगाई गईं। सोनारी के कागलनगर में 6, जाहिरा बस्ती में 8 और आदर्शनगर में 3 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। मानगो के जवाहरनगर के रोड नंबर 14,15 और समता नगर में 8 लाइटें लगाई गईं। विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ के पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जहां भी जरूरत होगी, स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। गौरतलब है कि ये लाइटें झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर लगाई जा रही हैं।इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद, संजय सिंह मंटू आदि मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।