नयी दिल्ली : भारत ने जॉर्डन के कराक प्रांत में एक चर्च पर हुए हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।
भारत ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।



