नयी दिल्ली : केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) से 765 केवी पारेषण लाइन के डिजाइन, आपूर्ति करने और स्थापित किए जाने के लिए 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरपीजी समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक उसे कुल 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिल चुके हैं। इसमें पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार से मिले 9,500 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं।


