जमशेदपुर में मेडिकल स्टोर के संचालक से पिस्टल के बल पर स्कूटी और मोबाइल की लूट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 17 के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक मेडिकल स्टोर के संचालक से स्कूटी और मोबाइल लूट लिया।

जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर के संचालक हाजी खलीलुल रविवार की रात दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

बताया जाता है कि खलीलुल स्थानीय नूर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी जवाहारनगर रोड नंबर दस के पास मेडिकल की दुकान है।

इस संबंध में उन्होंने आजादनगर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article