रिम्स में चल रहा 73 Corona पॉजिटिव का इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच रिम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या जस की तस बनी हुई है।

रविवार को रिम्स में जहां कोरोना के 73 मरीज थे। सोमवार को भी यही संख्या रही। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में कोरोना के 73 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये मरीज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर भर्ती हैं।

वैसे सोमवार को कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।

Share This Article