

Nai Samaj Vikas Samiti : नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अरुणालया बैंक्वेट हॉल, बुंडू में केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई।





बैठक में समिति के सांगठनिक विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के विकास और उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संपूर्ण झारखंड में समिति का विस्तार, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर उन्हें प्रभार सौंपने तथा क्षेत्रीय समितियों का विस्तार कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा संरक्षक एवं सलाहकार समिति को भी अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करते हुए समाज के लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी। साथ ही युवाओं की शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक, महासचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम, पूर्व अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, पूर्व कोषाध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक, संरक्षक सदस्य शिवशंकर हजाम, ब्रजकिशोर प्रमाणिक, वीरेंद्र प्रसाद, भूतनाथ प्रमाणिक, अरुण प्रमाणिक, पंचानन प्रमाणिक, लीगल सेल से हाराधन प्रमाणिक, सहित विमल प्रमाणिक, भुवनेश्वर प्रमाणिक, कमलाकांत प्रमाणिक, दीपक प्रमाणिक, अमरेंद्र गौतम, अजय प्रमाणिक, वीरेंद्र प्रमाणिक, भरत प्रमाणिक, गुरुदयाल शर्मा तथा अनुमंडल अध्यक्ष गणेश प्रमाणिक, अमूल्य प्रमाणिक, श्रीहरि प्रमाणिक, रतन प्रमाणिक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
