

रांची: झारखंड CID की टीम शुक्रवार को JSSC कार्यालय पहुंची। टीम की मौजूदगी में JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की जा रही है। CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक की शिकायतों को लेकर CID की जांच जारी है।





जानकारी के मुताबिक, CID की टीम परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और अतिरिक्त साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है। जांच टीम परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर CID इस मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में सचिव सुधीर गुप्ता से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है।
अगस्त में भी CID ने JSSC सचिव से CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से जुड़े मामले में पूछताछ की थी। अब एक बार फिर CID की टीम JSSC कार्यालय पहुंची है और दस्तावेजों के सत्यापन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
फिलहाल CID की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
