चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा और पंजाब में भी हुई बारिश

चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: केंद्रशासित चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हरियाणा में अंबाला, नारनौल, पंचकूला, करनाल और यमुनानगर समेत कई स्थानों पर भी बारिश हुई।

अंबाला में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, श्री आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर समेत कई स्थानों पर बारिश हुई।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।