टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया, जो एक अक्टूबर से जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के रियल एस्टेट कारोबार को नई दिशा देंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि जैन एक अक्टूबर से पद संभालेंगे। टीआरआईएल टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। जैन अप्रैल 2018 से टीआरआईएल के एमडी एवं सीईओ रहे संजय दत्त का स्थान लेंगे।

रियल एस्टेट क्षेत्र में 23 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले गौरव जैन बिड़ला एस्टेट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड और यूनिटेक समूह में काम कर चुके हैं। टीआरआईएल के चेयरमैन प्रवीर सिन्हा ने कहा कि जैन को आवासीय और वाणिज्यिक, दोनों क्षेत्रों में रियल एस्टेट का व्यापक अनुभव है और कारोबार खड़ा करने तथा उसका विस्तार करने का उनका रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा रियल्टी कारोबार के विस्तार, पोर्टफोलियो को मजबूत करने और अधिक संभावनाओं वाले बाजारों पर ध्यान दे रही है

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।