

मथुरा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण के धर्म की रक्षा और बुराई के विनाश के संदेश का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज में नफरत पैदा करने या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे। विपक्षी दलों पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘‘भगवान कृष्ण, भगवान राम, भगवान शिव और मां विंध्यवासिनी में आस्था रखने वाली’’ उनकी सरकार लोगों की आस्था का सम्मान कर सकती है, न कि “बाबर और औरंगजेब का अनुसरण करने वालों” का।





