


नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को ऐसे समय में इसरो के आने वाले सभी प्रयासों की सफलता की कामना करनी चाहिए, जब “प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश” पर इस संस्थान के मूल चरित्र को ही बदलने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि इसरो का मनोबल बढ़ाने वाली भी साबित होगी, क्योंकि हाल के समय में इसरो को ‘‘कई तरफ से हमलों’’ का सामना करना पड़ा है।





