एअर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त की

एअर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त कर दी। जांच में मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि हुई थी। AAIB रिपोर्ट के बाद एयरलाइन ने कार्रवाई की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: एअर इंडिया ने शुक्रवार को जांच में मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि होने पर फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त कर दी।

एयरलाइन की ओर से यह घोषणा वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की फुकेत-दिल्ली उड़ान घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट द्वारा मादक पदार्थ का सेवन एक गंभीर चिंता का विषय है, और उसने नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उचित कार्रवाई करने को कहा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की जांच में मन:प्रभावी पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई। सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय आवश्यकताओं के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एअर इंडिया की नीति के अनुरूप पायलट की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।’’

चार अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान की 36,000 फुट की ऊंचाई पर तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में लगभग एक साथ खराबी आने से विमान निर्धारित ऊंचाई से अचानक ऊपर-नीचे हुआ और इसके कारण 24 लोग घायल हो गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।