

रांची: झारखंड बीजेपी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी ने छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें ओबीसी, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।





पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा और रंजय भारती को अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मो. ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से जारी इस पत्र पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र के हस्ताक्षर हैं।
