नेतरहाट में दर्दनाक हादसा! तालाब में डूबने से डेनियल कुजूर की मौत

लातेहार के नेतरहाट में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय डेनियल कुजूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय डेनियल कुजूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार को गड़बूढ़नी पंचायत क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी और महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डेनियल कुजूर किन परिस्थितियों में तालाब में डूबे। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।