CCTV से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस वर्ष भी मुड़मा जतरा भव्य तरीके से आयोजित होगा। वहीं, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों और जतरा स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ प्रबंधन, पेट्रोलिंग और CCTV से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

70 लाख रुपये की राशि बढ़ाने की पहल
बैठक में जतरा के आयोजन के लिए मिलने वाली 70 लाख रुपये की राशि बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस संबंध में जतरा समिति के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर पहल करने की बात कही।
इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, पेयजल सुविधाओं, अस्थायी शौचालय और साफ-सफाई पर जोर दिया गया। जतरा क्षेत्र में शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की बात भी कही गई।
धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने मुड़मा जतरा को झारखंड की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक बताया। इस आयोजन में झारखंड के साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।


