होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार को एक गांव में निर्माणाधीन सड़क के पास एक अज्ञात महिला का गला कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक राहगीर ने शाम को सदर थाने को शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक किरण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का गला काटा गया था।
उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


