राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं : नेहा बोरा

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में पुलिस के शांति बॉण्ड संबंधी नोटिस को चुनौती दी। उन्होंने दलील दी कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अनुमति आवश्यक नहीं है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : छात्र संगठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने ‘‘शांति’’ बनाये रखने के लिए बॉण्ड भरने को कहे जाने संबंधी पुलिस के एक नोटिस को बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उन्होंने उच्च न्यायालय में कहा कि नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। आइसा अध्यक्ष ने यह दलील दिल्ली पुलिस के उस नोटिस का हवाला देते हुए दी, जिसमें कहा गया था कि बोरा ने बिना अनुमति के राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।