Union Budget 2022 : अमित अग्रवाल ने कहा- 25 वर्षों का विकास तय करेगा बजट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर:  भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल कहा कि बजट सभी वर्गों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट 25 वर्षों का विकास तय करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सरकार की इस स्कीम से 60 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी और इससे अगले पांच वर्षों में 30 लाख करोड़ का अतिरिक्त उत्पादन होगा।

आज के बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा और आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आज का आम बजट सराहनीय है।

Share This Article