जमशेदपुर में इंटरनेट बंद, रामनवमी के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल

इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। RAF ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है

News Aroma
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Ram Navami के बाद भी देश में हिंसा नहीं रूक रहा है। ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) की है, जहां एक बार फिर षहर में हिंसा भड़क गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के शास्त्रीनगर में धार्मिक झंडे के कथित अपमान के आरोपों को लेकर बवाल बढ़ गया और दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई।

उपद्रवियों ने जमकर पथराव (Stone Pelting) किया और दुकानों में आगजनी की। वाहनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई है।

उन्मादी भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी (Policeman) भी घायल हुए हैं। हिंसक घटना जब पुलिस से नहीं रूकी तो RAF को लगाया गया है।

क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। क्षेत्र में धारा 144 (Section 144) लागू है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है ताकि कोई किसी तरह की गलत अफवाह ना फैले।

जमशेदपुर: रामनवमी के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल Jamshedpur: Violence did not stop even after Ram Navami, arson after violent clash between two groups, many policemen injured

दोनों ओर से चले ईंट पत्थर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कदमा थाना (Kadma Police Station) क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शनिवार रात से ही तनाव व्याप्त था।

एक स्थानीय संगठन (Local Organization) के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का टुकड़ा (Piece of Meat) होने का आरोप लगाया।

इसके बाद रविवार को सुबह दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

लेकिन देर शाम जब एक पक्ष के लोग बैठक कर रहे थे उसी समय दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे।जमशेदपुर: रामनवमी के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल Jamshedpur: Violence did not stop even after Ram Navami, arson after violent clash between two groups, many policemen injured

कई दुकानों और वाहनों को किया आग के हवाले

उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों को तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हुए है।

पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले (Tear Gas Shells) दागे। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

RAF ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।जमशेदपुर: रामनवमी के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल Jamshedpur: Violence did not stop even after Ram Navami, arson after violent clash between two groups, many policemen injured

नियंत्रण में स्थिति- SSP

जमशेदपुर के SSP प्रभात कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जो लोग इकट्ठा हुए थे उन्हें घर भेज दिया गया है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस गश्त कर रही है। बाहर से फोर्स बुलाई गई है। RAF की एक कंपनी तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत (Custody) में लिया गया है।

JAMSHEDPUR VIOLANCE

Share This Article