जमशेदपुर में युवक ने फंदे के सहारे पंखे से लटकर की खुदकुशी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के हरि सिंह बगान दीप भवन निवासी राहूल दीप सिंह (32) ने रविवार को खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने शव को पंखे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि राहुल को सुबह में देखा गया था। उसके बाद उसे नहीं देखा गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी जानकारी लेने का प्रयास किया था, तब कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा।

घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद शव को एमजीएम अस्पताल में रखा गया है।

Share This Article