Latest Newsझारखंडजमशेदपुर के युवक की सेल्फी लेने के चक्कर में मौत

जमशेदपुर के युवक की सेल्फी लेने के चक्कर में मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: टेल्को ग्वाला बस्ती निवासी सूरज सोना (24) शनिवार सुबह 8 बजे कपाली के स्वर्णरेखा नदी (Swarnarekha River) में डूब गया। इससे पहले वह अपने एक दोस्त के साथ मालिक की कार लेकर वहां पहुंचा था।

कार खड़ी कर दोनों मोबाइल से फोटाे (Photos) लेने के लिए नदी में उतरे थे, तभी सूरज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

कपाली पुलिस ने परिजनों व लोगों की मदद से दिन के तीन बजे नदी से उसका शव निकाला। शव (Dead Body) को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज कार चालक था।

वह कपाली क्षेत्र में ही कार चलाता था। शनिवार सुबह आठ बजे वह अपने साथी कटला उर्फ गोलू के साथ स्वर्णरेखा नदी की तट पर गया था, तभी दोस्त की फोटो शूट (Photo shoot) करने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया।

आखरी बार रात 12 बजे सूरज से बात हुई

घटना के बाद गोलू ने जानकारी अपने भाई को दी। उसके भाई ने सूरज के घर जाकर उसकी मां को घटना के बारे में बताया।

कपाली थाना में मृतका की मां गुड़िया सोना के बयान पर यूडी केस (UD Case) दर्ज किया गया है। सूरज के पिता मुन्ना सोना घरों में चूना पोताई का काम करते हैं।

सूरज (Suraj) कपाली में किसी की कार चलाता था। शुक्रवार की रात ड्यूटी में लेट होने की वजह से वह मालिक के घर पर रुक गया। आखरी बार बीती रात 12 बजे बात हुई थी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...