जमशेदपुर की संगीता बारा दुबई में रैंप पर वाक करती आएंगी नजर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली शशि संगीता बारा (52) दुबई में हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड के फिनाले में रैंप पर वाक करती नजर आएंगी।

यह सौंदर्य प्रतियोगिता दुबई में 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी।

संगीता बारा जमशेदपुर के एलएमओ में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह झारखंड से शॉर्टलिस्ट की गई एकमात्र उम्मीदवार हैं।

वह न केवल हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी बल्कि राज्य का आदिवासी नृत्य छऊ डांस भी इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर पेश करेंगी।

उनका चयन 25000 उम्मीदवारों में से किया गया है। वह फाइनलिस्ट में सबसे ज्यादा उम्र की हैं।

Share This Article